नई दिल्ली — भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी (BLRP) ने संगठन को सशक्त बनाने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने के उद्देश्य से प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में निम्नलिखित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं:
- अरविंद कुमार शुक्ल — राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं प्रभारी (उत्तर प्रदेश)
- रिपु रंजन सिन्हा जी — राष्ट्रीय प्रवक्ता
- अनिरुद्ध कुमार यादव जी — राष्ट्रीय संगठन मंत्री
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ेगा और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।