प्रिय उत्तर प्रदेश निवासियों,
दशकों से हमारी विधानसभा केवल बड़े-बड़े दावों और भाषणों की शिकार रही है। लेकिन इस बार बदलाव की शुरुआत आपके अपने क्षेत्र से हो रही है!
भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी (BLRP) लेकर आई है आपके क्षेत्र के लिए विशेष 'स्थानीय संकल्प पत्र'।
हमारी 5 मुख्य गारंटियां:
छुट्टा पशुओं से मुक्ति – हर ब्लॉक में आधुनिक गो-अभयारण्य।
युवाओं को अवसर– हर ब्लॉक में निशुल्क 'डिजिटल युवा केंद्र'।
24x7 स्वास्थ्य सेवाएं– स्थानीय अस्पतालों में डॉक्टर व दवाएं।
भ्रष्टाचार पर रोक– महीने की 1 और 15 तारीख को आपके गांव में 'विधायक जन-संसद'।
पारदर्शी शासन– 3 साल में 70% काम न होने पर विधायक की लिखित जवाबदेही!
जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास और सकारात्मक राष्ट्रवाद को चुनें!